जिला चिकित्सालय की लचर व्यवस्था उजागर परिजन खुद स्ट्रेचर पर खींचते रहे मरीज, ड्यूटी से नदारद मिला एक्सरे टेक्नीशियन

0

 


शिवपुरी- जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली एक बार फिर सामने आई है। एक मरीज  वो भी शिवपुरी शहर के स्वराज एक्सप्रेस  न्यूज़ चैनल के पत्रकार ज़की खान जिनका एक्सीडेन्ट के दौरान पैर फेक्चर  हो गया । उसके परिजन खुद स्ट्रेचर पर खींचते हुए एक्सरे रूम तक ले जाते देखे गए, क्योंकि मौके पर कोई स्टाफ मौजूद नहीं था। सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि एक्सरे करने वाला कर्मचारी अपनी ड्यूटी से नदारद था।


परिजनों का कहना है कि अस्पताल स्टाफ को कई बार बुलाने के बावजूद कोई मदद नहीं मिली, मजबूरन उन्हें खुद ही मरीज को इधर-उधर ले जाना पड़ा। यह न केवल अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही को दर्शाता है, बल्कि मरीजों की जान को भी जोखिम में डालता है।


इस घटना ने एक बार फिर जिला चिकित्सालय की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर कब सुधरेंगी सरकारी अस्पतालों की ये हालात?

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top