जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात शक्तिपुरम खुड़ा निवासी फैजल खान अपने साथियों मोनू खान, सुल्तान धाकड़, जनवेद प्रजापति सहित अन्य लोगों के साथ ट्रैक्टर एजेंसी संचालक सतीश धाकड़ का जन्मदिन मनाने फतेहपुर रोड स्थित होटल ग्रीन व्यू पहुंचे थे। इसी दौरान होटल संचालक अनुज अग्रवाल के बेटे कार्तिक अग्रवाल अपने मित्र गौतम रघुवंशी, तक्ष गोयल और अन्य साथियों के साथ होटल में जन्मदिन की पार्टी मना रहे थे।
बताया गया है कि खाने के ऑर्डर को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते विवाद और फिर मारपीट में बदल गई। झगड़े में दोनों पक्षों के लोगों को चोटें आईं। वहीं बीच-बचाव करने पहुंचे होटल के मैनेजर जाहिद खान भी घायल हो गए।
घटना के दौरान एक बैग में रखे करीब 2 लाख 20 हजार रुपये को लेकर भी चर्चा रही। बाद में रकम सुरक्षित रूप से ट्रैक्टर एजेंसी संचालक सतीश धाकड़ को वापस मिल गई।
मारपीट की घटना के बाद दोनों पक्ष कोतवाली पहुंचे, जहां आपसी बातचीत के बाद विवाद सुलझा लिया गया। होटल संचालक अनुज अग्रवाल ने भी होटल को हुए नुकसान के संबंध में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई। दोनों पक्षों और होटल प्रबंधन के बीच राजीनामा हो गया है।
जिसकी जानकारी मीडिया को आज बुधवार की सुबह 11 बजे लगी है।


