कलेक्टर वर्मा ने किया ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण

0


 ईवीएम की सुरक्षा एवं निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित करने की समीक्षा


शिवपुरी,  भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अर्पित वर्मा ने मंगलवार को शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर स्थित ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था एवं ईवीएम मशीनों के रखरखाव का निरीक्षण किया गया।


निरीक्षण के दौरान सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में वेयर हाउस का सील बंद ताला खोला गया तथा ईवीएम मशीनों की सुरक्षा एवं भंडारण संबंधी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया। निरीक्षण उपरांत राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की निगरानी में वेयरहाउस को पुनः विधिवत ताला बंद कर सीलबंद किया गया।


इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी (सामान्य निर्वाचन) एवं संयुक्त कलेक्टर  जे.पी. गुप्ता सहित विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


उल्लेखनीय है कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ईवीएम वेयरहाउस का नियमित रूप से प्रत्येक माह निरीक्षण किया जाता है। इसका उद्देश्य इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों की सुरक्षा, संरक्षा एवं रखरखाव की स्थिति का परीक्षण करना तथा निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं विश्वास बनाए रखना है।


सुरक्षा एवं गोपनीयता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर

निरीक्षण के दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि ईवीएम मशीनें सुरक्षित एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप संरक्षित रखी गई हैं। साथ ही मशीनों की गोपनीयता, सुरक्षा एवं रखरखाव संबंधी सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top