भदैयाकुंड कैफेटेरिया एवं टूरिस्ट वेलकम सेंटर की दुकानों के संचालन हेतु नीलामी प्रक्रिया

0


 12 जून तक जमा किए जा सकेंगे ऑफर पत्र, पात्र व्यक्ति एवं संस्थाएं ले सकेंगी भाग


शिवपुरी, 09 जून 2026/ जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद (डीएटीसीसी) शिवपुरी द्वारा भदैयाकुंड स्थित कैफेटेरिया एवं टूरिस्ट वेलकम सेंटर, छत्री रोड स्थित रिक्त दुकानों के संचालन हेतु ऑफर पत्रों के माध्यम से नीलामी प्रक्रिया प्रारंभ की गई है।


डीएटीसीसी द्वारा भदैयाकुंड स्थित कैफेटेरिया को निर्धारित शर्तों के अनुसार 07 वर्षों की अवधि के लिए मासिक किराये के आधार पर संचालन हेतु उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अतिरिक्त टूरिस्ट वेलकम सेंटर, छत्री रोड स्थित 10 दुकानों (दुकान क्रमांक 4, 5, 6, 8, 11, 12, 13, 15, 17 एवं 18) के आवंटन हेतु अधिकार आधिपत्य राशि के आधार पर निविदाएं आमंत्रित की गई हैं।

सहायक नोडल अधिकारी डीएटीसीसी शिवपुरी श्री सौरभ गौड़ ने बताया कि इस नीलामी प्रक्रिया में ऐसे भारतीय नागरिक अथवा संस्थाएं भाग ले सकती हैं, जिनके विरुद्ध कोई आपराधिक अथवा आर्थिक अपराध का प्रकरण दर्ज न हो तथा जो किसी भी देशविरोधी गतिविधि में संलिप्त न हों।


12 जून तक जमा होंगे ऑफर पत्र

इच्छुक आवेदक प्रत्येक निविदा के लिए 2,000 रुपये का डीडी अथवा बैंकर्स चेक नोडल अधिकारी, डीएटीसीसी शिवपुरी के पक्ष में जमा कर 12 जून को दोपहर 3 बजे तक ऑफर पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं। दुकानों के लिए ऑफर पत्र के साथ 50 हजार रुपये की अमानत राशि तथा कैफेटेरिया संचालन के लिए 3 लाख रुपये की अमानत राशि एफडीआर के रूप में जमा करना अनिवार्य होगा। प्राप्त ऑफर पत्रों को 12 जून को सायं 5 बजे उपस्थित ऑफरदाताओं के समक्ष खोला जाएगा। ऑफर पत्र में आवेदक का स्थायी निवास पता अंकित करना अनिवार्य होगा। ऑफर पत्रों को स्वीकार अथवा अस्वीकार करने का अधिकार सक्षम अधिकारी, डीएटीसीसी शिवपुरी के पास सुरक्षित रहेगा।


नीलामी प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत नियम एवं शर्तों की जानकारी डीएटीसीसी कार्यालय शिवपुरी में कार्यालयीन समय के दौरान प्राप्त की जा सकती है। अधिक जानकारी के लिए सहायक नोडल अधिकारी  सौरभ गौड़ से मोबाइल नंबर 7000653045 पर संपर्क किया जा सकता है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top