पुलिस अधीक्षक शिवपुरी के निर्देशन में सायबर सेल शिवपुरी टीम को सायबर फ्रॉड मामले में मिली बड़ी सफलता।

0


 फरियादी के बैंक खाते से अज्ञात व्यक्ति द्वारा फ्रॉड की गई राशि 546316/-रुपये साइबर टीम द्वारा कार्यवाही कर फरियादी को वापस कराये गये।


दिनांक 03.11.2025 को शिकायतकर्ता प्रवीण वर्मा पुत्र गजाधर प्रसाद वर्मा, निवासी पोहरी शिवपुरी द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय जिला शिवपुरी में शिकायती आवेदन देकर बताया गया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा धोखाधडी कर मेरे बैंक ऑफ महाराष्ट्र के खाते से 546316/- रूपये फ्रॉड कर लिये हैं।


पुलिस अधीक्षक शिवपुरी  यांगचेन डोलकर भूटिया  द्वारा जिले में घटित हो रहे सायबर क्राइम के संबंध में प्रभावी कर्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा दिये गये निर्देशों के पालन में एवं अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी संजीव मुले के मार्गदर्शन मे सायबर सेल प्रभारी उनि धर्मेन्द्र सिंह जाट एवं उनकी सायबर सेल टीम द्वारा दिनांक 06.03.2026 को शिकायतकर्ता प्रवीण वर्मा पुत्र गजाधर प्रसाद वर्मा, निवासी पोहरी जिला शिवपुरी द्वारा पुलिस के शिकायती आवेदन  पर से तुरंत विधिक कार्यवाही कर फरियादी के बैंक ऑफ महाराष्ट्र से फ्रॉड कर निकाली गई राशि के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। उक्त राशी SVC Co-operative Bank Limited, IDFC First Bank, Yes Bank के खातों में स्थांतरित होना पाया गया। तत्पश्चात फ्रॉड राशी 546316/- रूपये को होल्ड कराया गया। बाद कोर्ट ऑर्डर के माध्यम से बैंक से समन्वय स्थापित कर फ्रॉड की गई राशी को फरियादी को वापस कराया गया। पुलिस की त्वरित कार्यवाही से फरियादी द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय शिवपुरी आकर पुलिस अधीक्षक शिवपुरी व सायबर टीम की प्रशंसा करते हुए आभार प्रकट किया।



* AEPS के माध्यम से हो रहे फ्रॉड को रोकने के लिये सभी लोग MY ADHAR APP का उपयोग कर अपने BIOMATRIC LOCK करे ।

* फर्जी लोन एप्लीकेशन डाउनलोड न करें।

* APK FILE को न खोले

* किसी भी फोन कॉल, संदेश, ईमेल इत्यादि पर दिए गए प्रलोभन या विश्वास में आकर अपनी कोई भी निजी जानकारी किसी के साथ सांझा ना करें।

* अकसर इंटरनेट यूजर को ऐसे ईमेल और मैसेज आते रहते हैं। जिन पर अनजान लिंक होते हैं। ऐसे में हमें इन ईमेल और मैसेज से सावधान रहना चाहिए और हमें इन ईमेल और मैसेज में लिंक पर कभी भी क्लिक नहीं करना चाहिए।

* अनजान वेबसाइट पर हमें लॉगिन नहीं करना चाहिए।

* ओटीपी साझा न करें।


नोट- सायबर क्राईम संबंधित घटना घटित होने की सूचना शिवपुरी सायबर क्राईम के हेल्प लाईन नम्बर 7049123706, 7049123288 एवं राष्ट्रीय हेल्पलाईन नमबर 1930 पर दें।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top