फर्जी फेसबुक पोस्ट पर सीएमओ का पलटवार, बोले- अफवाह फैलाने वालों पर होगी FIR

0


 शिवपुरी नगर पालिका के सीएमओ इशांक धाकड़ ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक कथित फेसबुक पोस्ट का कड़ा खंडन किया है। पोस्ट में दावा किया गया था कि होटलों के सीवेज की सफाई में इस्तेमाल होने वाले टैंकरों से शहर में पेयजल सप्लाई की जा रही है।

सीएमओ ने इस दावे को पूरी तरह झूठा और भ्रामक बताते हुए कहा कि वायरल तस्वीर एआई से तैयार की गई प्रतीत होती है। साथ ही तस्वीर में दिखाया गया टैंकर नगर पालिका के किसी भी टैंकर से मेल नहीं खाता।

सीएमओ ने कहा कि कुछ लोग सोशल मीडिया के माध्यम से शहर का माहौल खराब करने और जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी तथा एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

उन्होंने शहरवासियों से अपील की है कि किसी भी अपुष्ट खबर पर विश्वास न करें और केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें। नगर पालिका प्रशासन स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य कर रहा

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top