पिछोर पुलिस ने धारा 137 (2) बीएनएस के मामले मे मुस्कान ऑपरेशन के तहत सक्रियता से कार्यवाही करते हुए अपहृता को दस्तयाब किया

0

 


शिवपुरी । दिनांक 15.02.25 को थाना पिछोर पर फरियादी रविन्द्र पुत्र करन सिंह लोधी उम्र 41 साल निवासी ग्राम गुंदरिया थाना बसई ने रिपोर्ट किया कि मेरा लड़की दिनाँक 07.01.25 को टेकरी सरकार पिछोर दर्शन करने आई थी जो बिना बताये कही चली गयी है, जिसकी तलाश करने पर नहीं मिली, जिस पर से पुलिस ने अपराध क्रमांक 90/25 धारा 137(2) बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया।


प्रकरण में पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी संजीव मुले के निर्देशन एवं एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में मुस्कान ऑपरेशन के तहत पिछोर पुलिस व्दारा सक्रीयता से कार्यवाही करते हुए अपहृता की तलाश की गई एवं पुलिस व्दारा आज दिनाँक 27.02.25 को रेल्वे स्टेशन बसई से अपहृता को दस्तयाब किया गया।


Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
To Top