शिवपुरी पुलिस की स्थाई वारंटियों के खिलाफ कार्यवाही जारी, पुलिस थाना देहात द्वारा न्यायालय के प्रकरण क्रमांक 1017/22 में जारी 2 वर्ष पुराने स्थाई वारंटी सोनू रावत को किया गिरफ्तार

0


 शिवपुरी । पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ द्वारा चलाये जा रहे स्थाई/इनामी/फरारी वारंटियो/आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु अभियान के तहत कार्यवाही करने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देश दिये गये है जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं नगर पुलिस अधीक्षक संजय चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी देहात निरीक्षक रत्नेश सिह यादव एवं उनकी टीम के द्वारा लगातार मुखबिर मामूर कर दबिस देकर कार्यवाही की जा रही है । अभियान के क्रम में आज दिनांक 03.03.25 को मुखबिर सूचना के आधार पर तत्काल कार्यवाही करते हुये इंडस्ट्रियल एरिया थाना देहात क्षेत्र से थाना देहात के अपराध क्रमांक 84/22 धारा 13 जुआ एक्ट में माननीय जेएमएफसी न्यायालय शिवपुरी के प्रकरण क्रमांक 1017/22 में जारी 2 वर्ष पुराने स्थाई वारंटी सोनू रावत पुत्र गंगाराम रावत उम्र 23 साल निवासी सिंह निवास थाना कोतवाली शिवपुरी को गिरफ्तार किया गया ।

उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक रत्नेश सिंह थाना प्रभारी देहात, प्रआर 808 अजय शर्मा, प्रआर 444 प्रदीप शर्मा, प्र.आर 55 महेन्द्र दीवान, आर. 30 गिर्राज रावत, थाना देहात जिला शिवपुरी की मुख्य भूमिका रही है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top