थाना पिछोर पुलिस द्वारा अपराध क्र. 170/25 में हत्या का प्रयास करने बाले आरोपी को चन्द घण्टो में गिरफ्तार कर जेल भेजा

0


 दिनांक 06.04.25 को फरियादी अतर सिंह पुत्र जगत सिंह गुर्जर उम्र 48 साल निवासी ग्राम गरैठा विजयपुर थाना पिछोर ने रिपोर्ट की थी कि आरोपी शिवकुमार पुत्र ग्यासीराम लोधी उम्र 48 साल निवासी ग्राम गरैठा विजयपुर ने उसकी नाली के पानी के विवाद को लेकर जान से मारने की नियत से फावडा सिर में मारकर चोट पहुचाई जिससे उसके सिर में चोट होकर खून निकल आया उक्त रिपोर्ट पर से आरोपी शिवकुमार लोधी के विरूद्ध अपराध क्र. 170/25 धारा 109(1),115(2),296 बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।


जिस पर  पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी संजीव मुले के निर्देशन एवं एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में  थाना प्रभारी पिछोर निरीक्षक जितेन्द्र सिंह मावई द्वारा थाने की टीम गठित की गई जो टीम द्वारा आरोपी शिवकुमार पुत्र ग्यासीराम लोधी उम्र 48 साल निवासी ग्राम गरैठा विजयपुर को दिनांक 06.04.25 को रात्रि में गिरफ्तार किया जिसे आज दिनांक 07.04.25 को जेआर पर माननीय न्यायालय पिछोर पेश किया गया माननीय न्यायालय द्वारा जेआर स्वीकृत कर आरोपी को जेल दाखिल किया गया है।

भूमिका - थाना प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र सिंह मावई, उनि अजय कुमार मिश्रा, सउनि दीन दयाल शर्मा, सउनि अरविंद सगर, प्रआर. चालक अरविंद शर्मा, आर. बचान सिंह तोमर, आर. भूपेन्द्र सिंह, आर. धर्मेन्द्र लोधी, आर. मांगीलाल गुर्जर की सराहनीय भूमिका रही।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top