थाना कोतवाली पुलिस द्वारा अंतर्राज्यीय आरोपी गुलाबचंद निवासी झालाबाड़ राजस्थान को गिरफ्तार कर उसके कब्जे में 232.05 ग्राम स्मैक एवं एक मोटर साईकल कुल कीमती 65,40,000/रु की जप्त किया

0


 शिवपुरी शहर में लगातार स्मैक विकय करने एवं पीने वालों की सूचना प्राप्त हो रही थी तथा शहर में नशीले पदार्थों के सेवन करने एवं नशीले पदार्थों का विक्रय होने से जन भावनाओं को देखते हुये एवं युवा पीढी का नशीले पदार्थों के सेवन करने से उनके भविष्य पर बुरा असर पडने से तथा नशा के आदि व्यक्तियों द्वारा चोरी जैसी घटनायें कारित करने की संभावना को देखते हुये नशीले पदार्थों का कारोबार करने वाले एवं नशीले पदार्थों का सेवन करने वाले व्यक्तियों पर कार्यवाही करने हेतु पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारीयों को कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं नगर पुलिस अधीक्षक संजय चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली टीआई कृपाल सिंह राठौड द्वारा नशीले पदार्थों का विक्रय करने वाले एवं नशीले पदार्थों का सेवन करने वाले व्यक्तियों पर कार्यवाही करने हेतु टीम गठित की गई गठित टीम द्वारा दिनांक 17.04.25 को मुखविर की सूचना पर से टोंगरा रोड रातौर पुलिया के पास से आरोपी गुलाबचंद पुत्र पुरीलाल तंवर उम्र 28 साल निवासी ग्राम नीमखेडा थाना घाटोली जिला झालावाड राजस्थान को पकडा जिसकी विधिवत तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 232.05 ग्राम भूरे रंग का मादक पदार्थ (स्मैक) मय हीरो स्प्लेण्ड मोटर सायकल कीमती करीबन 6540000/रु विधिवत जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया एवं आरोपी के विरूद्ध अपराध कमांक 289/25 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का पंजीवद्ध किया गया है । आरोपी से स्मैक के स्त्रोत के संबंध में पूछताछ की जा रही है एवं आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकार्ड की जानकारी एकत्रित की जा रही है ।

शिवपुरी शहर को नशा मुक्त बनाने के लिये नशीले पदार्थो का सेवन करने वाले एवं विक्रय करने वाले व्यक्त्तियों पर कोतवाली पुलिस द्वारा पूर्व से में भी कार्यवाहियां की जा चुकीं है जिनमें कई आरोपीगण जेल में है एवं भविष्य में भी ऐसे व्यक्तियों पर कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी, शहर को नशा मुक्त करने के लिये दीगर जिले एवं दीगर राज्यों के ऐसे व्यक्ति जो बाहर से आकर शहर में नशीले पदार्थो परिवहन कर चले जाते है ऐसे व्यक्तियों के बारे में जानकारी एकत्रित की जा रही है सूचना प्राप्त होने पर उक्त व्यक्तियों के विरूध्द एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की जावेगी ।

सराहनीय भूमिकाः- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली टीआई कृपाल सिंह राठौड, उनि. दीपक पालिया, उनि. आदित्य प्रताप सिह, उनि. सुमित शर्मा, प्रआर0 142 नरेश यादव, प्रआर0 15 रघुवीर पाल, प्रआर0 566 प्रमोद पुरोहित, प्रआर. 792 रविन्द्र सिनोरिया, आर. 285 राहुल कुमार, आर. 206 भूपेन्द्र यादव, आर. 655 दीपक राठौर, आर. 774 राघवेन्द्र रावत, आर. 192 महाराज सिंह आर. 709 शिवांशु यादव, आर. 1032 अजय यादव, आर. 248 भोले सिंह,, आर. 495 रिंकेश धाकड, आर. 676 कुलदीप चतुर्वेदी, मआर. 552 अंजली पाठक, की सराहनीय भूमिका रही ।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top