बम्हारी थाना पुलिस द्वारा नाबालिग अपहृत को ऑपरेशन मुस्कान के तहत 03 दिवस के अंदर सुरक्षित दस्तयाब किया

0

 


दिनांक  21.05.2025 को फरियादी ने अपनी नाबालिग बेटी को किसी व्यक्ति द्वारा बहला फुसला कर ले जाने की रिपोर्ट थाना बम्हारी पर की थी । फरियादी की रिपोर्ट पर से अप.क्र.13/25 धारा 137 (2) बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया था ।

पुलिस अधीक्षक जिला शिवपुरी अमन सिंह राठौड द्वारा ऑपरेशन मुस्कान के तहत मामले को गंभीरता से लेते हुये त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था पुलिस अधीक्षक  के निर्देशन में,  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  संजीव मुले एवं सीएसपी संजय चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना बम्हारी के अपराध क्रमांक 13/25 धारा 137 (2) बीएनएस में अपहृता बालिका को टीम बनाकर तत्काल दस्तयाब करने हेतु निर्देशित किया गया था ।   

विवेचना के दौरान अपहृत बालिका की पतारसी की गई, ऑपरेशन मुस्कान के तहत दिनांक 24/05/2025 को 14 साल की अपहृत बालिका को सुरक्षित दस्तयाब किया गया  ।  

सराहनीय भूमिका - थाना प्रभारी परि.उनि.धर्मेन्द्र सिंह गुर्जर , आर.139 भूरी सिंह , आर.869 विजय शर्मा, आर.382 श्याम शर्मा , आर.677 दशरथ सिंह , आर.873 अनिल राठौर, आर.चालक 932 प्रेमशंकर की सराहनीय भूमिका रही ।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top