पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड द्वारा आगामी त्योहारो को दृष्टिगत रखते हुए अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है जो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एंव नगर पुलिस अधीक्षक संजय चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में कोतवाली टीआई कृपाल सिंह राठौड व्दारा टीम गठित की गयी जो दिनांक 14.10.25 को सूचना प्राप्त हुयी कि व्हीटीपी स्कूल के पास टीन सेट के नीचे एक व्यक्ति अवैध रूप से पटाखे विक्रय करने की नियत से खडा है सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए कोतवाली टीआई व्दारा एक पुलिस टीम को व्हीटीपी स्कूल के पास वाले क्षेत्र में कार्यवाही हेतु रवाना किया जो एक व्यक्ति हाथ प्लास्टिक का थैला लिये दिखा जो पुलिस को अपनी ओर आता देख भागने लगा जिसे पुलिस व्दारा घेराबन्दी कर पकडा उसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम अरबाज खांन पुत्र शकील खांन उम्र 23 साल नि0 दीपहेरा जौरा मुरैना का होना बताया हाथ में लिये थैला को चैक करने पर उसमें अवैध रुप से पटाखो के दस पैकेट कीमती 4000रु, के पाये गये उक्त बड़ी मात्रा में पाये गये फटाकों से क्षेत्र में बड़ी दुर्घटना घटित हो सकती थी जो तत्काल ही उक्त सामग्री को जप्त किया गया व आरोपी के विरुद्ध अप.क्र. 652/25 धारा 9 (ख) विष्फोटक अधिनियम के अन्तर्गत अपराध पंजीवद्ध किया गया है।
सराहनीय भूमिकाः- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना कोतवाली कृपाल सिंह राठौड, उनि सुमित शर्मा, प्र.आर. 797 संतोष बैस, आर. 803 बृजेश जादौन, प्र.आर. 309 शिवकुमार मीणा, आर. 1032 अजय यादव की विशेष भूमिका रही।


