थाना करैरा पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ कार्यवाही करते हुये 140 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब व 02 मोटरसाइकल जप्त कर आरोपियों के खिलाफ अपराध कायम किया गया

0


 पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के द्वारा जिले मे अवैध मादक पदार्थ जुआ सट्टा, अवैध हथियार, अवैध खनन परिवहन, अवैध शराव की धरपकड, के तहत जीरो टालरेन्स अपनाने के निर्देश दिये गये हैं । उक्त निर्देशों के पालन मे अति० पुलिस अधीक्षक  संजीव मुले एवं एस.डी.ओ.पी. करैरा डॉ आयुष जाखड के मार्गदर्शन में थाना करैरा पुलिस को दिनांक 06.11.2025 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो मोटर साईकिल क्रमशः सीडी डीलक्स काले नीले रंग की जिसका क्र. यूपी 93 एआर 1362 व एक मोटर साईकल स्पलेन्डर काले रंग की क्र. यूपी 93 बीजेड 7544 लेकर उदगंवा तरफ से खुदावली होते हुए करैरा तरफ अवैध हाथ भट्टी की कच्ची शराब लेकर आ रहे है, मुखबिर की सूचना की तस्दीक हेतु ग्राम चिरली स्कूल के पास पहुंचे शासकीय वाहन रोड पर खडा कर चैकिंग शुरू की तभी उदगंवा खुदावली तरफ से दो मोटर साईकलें आती हुई दिखी जिन्हे रोका गया तो मोटर साईकल चालकों ने पुलिस को देखकर मोटर साईकल वापस पीछे तरफ घुमा कर तेजी से भागे जिनका पीछा किया तो मोटर साईकल खुदावली दावरभाट चौराह के पास सडक किनारे झांडियो में फेककर झांडियो से निकल कर खेतो की तरफ भाग गये। जिनमें एक मोटर साईकल सीडी डीलक्स क्र. यूपी 93 एआर 1362 पर पीछे बोरे का बडा थैला बधा था जिसके दोनो तरफ पन्नी की थैली रखी हुई कच्ची शराब कुल 70 लीटर कीमती करीब 7000/- रूपये तथा एक मोटर साईकल स्पलेन्डर क्र. यूपी 93 एआर 1362 झाडियो में पडी थी जिसके पीछे बोरे का बडा थैला बंधा था जिसके दोनो तरफ पन्नी की थैली रखी हुई जिसमें कच्ची शराब कुल 70 लीटर कीमती करीब 7000/-रूपये। दोनो मोटर साईकल पर रखी पन्नी की थैलियो में कुल 140 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब कीमती 14000/- रूपये । अज्ञात आरोपीगणो का यह कृत्य धारा 34 (2) आवकारी एक्ट का पाया जाने से थाना करैरा पर अपराध क्र 772/25 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। अज्ञात आरोपियों की तलाश जारी है।

बरामद माल- 01. कुल 140 लीटर हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब कीमती 14 हजार रुपये।

2. मोटर साईकल सीडी डीलक्स क्र. यूपी 93 एआर 1362 की कीमत करीब 60000/- रूपये

3. मोटर साईकल स्पलेन्डर प्लस क्र. यूपी 93 एआर 1362 कीमती करीब 90000/-रूपये।

कुल मसरूका 1,64000 रूपये


इनकी रही भूमिका- थाना प्रभारी निरी० विनोद छावई, उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र गुर्जर, राधे जादौन, मत्स्येन्द्र गुर्जर सुरेन्द्र रावत, हरेन्द्र गुर्जर।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top