कोलारस। कोलारस शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती को जनजाति गौरव दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर जन जागरूकता रैली और संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसी दौरान यह रैली स्कूल परिसर से प्रारंभ होकर एप्रोच रोड से होते हुए सीधे ऐबी रोड बस स्टैंड तक पहुंचकर वापसी शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहुंची।रैली में प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण, पर्यटन विकास और राज्य गौरव से जुड़े नारे लगाकर जन-जागरुकता फैलायी। शिक्षक और छात्राओं ने रैली निकाल कर कार्यक्रम को सफल बनाया। संगोष्ठी में प्राचार्य विवेक महिंद्रा ने भगवान बिरसा मुंडा का जीवन परिचय देते हुए उनके इंसान से भगवान बनने के सफर को विस्तृत और रोचक रूप में बताया। प्राचार्य ने बताया कि भगवान बिरसा मुंडा एक स्वतंत्रता सेनानी व मुंडा जनजाति के लोकनायक थे। भारत के आदिवासियों के लिए वह भगवान हैं, इन्हें धरती आबा के नाम से भी जाना जाता है। आज भी बिहार, उड़ीसा, झारखंड, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल के आदिवासी इलाकों में बिरसा मुंडा को भगवान के रूप में देखा जाता है। इस अवसर पर प्राचार्य विवेक महिंद्रा, रामकुमार नामदेव, अवधेश धाकड़, अमित चंदेल, अविनाश जैन,बृजेश अर्गल, गोपाल मेहता, नीतू लोधी, नीरज व्यास , किरण जैन , स्वप्ना नामदेव ,प्रियंका भगत आदि शिक्षकों सहित सभी छात्राएं मौजूद रहे।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ
/*-- Don't show description on the item page --*/
/*-- If we are replacing the title, force it to render anyway, and it'll be hidden in CSS. --*/


