होटल फूलराज में नगर रक्षा समिति के सदस्यों के लिये ‘‘जिम्मेदार मर्दानगी‘‘ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

0

 


कोलारस। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर सामुदायिक पुलिसिंग के अंतर्गत महिला व बालिका सुरक्षा में पुरुषों की भूमिका को लेकर आज  शुक्रवार को होटल फूलराज में नगर रक्षा समिति के सदस्यों के लिये ‘‘जिम्मेदार मर्दानगी‘‘ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यशाला के प्रारंभ में श्रीमती अनुपम साहू द्वारा उपस्थित ग्राम एवं नगर रक्षा समिति के संयोजक व सदस्यों को कार्यशाला की रूपरेखा से अवगत कराया गया। इसी दौरान एसडीपी संजय मिश्रा ने  कहा कि पुलिस विभाग आपका आभारी है। आप लोग पुलिस के साथ खड़े होकर समाज की भलाई में अपना विशेष योगदान दे रहे हैं। आप सभी एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में कार्यरत है और समाज व सिस्टम को आप लोग मजबूत बनाते हैं। आपको समाज और पुलिस के बीच संवाद का सेतु बनकर कार्य करना है। जिससे पुलिस और आमजन के बीच समन्वय आसानी से हो सके। आपके इस प्रयास से ऐसे पीड़ित महिला या बच्चे जो हिंसा का शिकार हो रहे और वह पुलिस तक नही आ पा रहे हैं उनके लिये आप मददगार साबित हो सकते हैं। हम सब मिलकर एक मजबूत नागरिक के रूप में सहयोग देकर महिला सुरक्षित समाज बना सकते है। महिलाओं पर होने वाले घरेलू हिंसा, दहेज हत्या को लेकर कानून काफी सख्त हो गया है।कोलारस  पुलिस द्वारा लगातार महिला सुरक्षा संबंधी अभियान चलाकर आमजन को जागरूक किया जा रहा है। इसी प्रकार ‘‘जिम्मेदार मर्दानगी‘‘ भी एक अभियान है, जिसके हमें अपने आसपास महिला व बालकां पर घरेलू हिंसा या अपराध घटित हो रहा हो तो उसके खिलाफ खड़े होकर उसकी शिकायत करना है तभी आप जिम्मेदार मर्दानगी के रूप में दिखेंगे। आप सभी ज्यादा से ज्यादा युवाओं को नगर समिति में मिलाकर और मजबूत बने तथा समाज में होने वाले अपराधों के खिलाफ खड़े होकर महिला सुरक्षित समाज बनाने में सहयोग करें  इसी दौरान कदम जन विकास संस्था सचिव ग्वालियर से पधारी अनुपम ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है 07513510051, जो सुबह 11:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक सक्रिय रहता है। इस नंबर के दौरान पीड़ित को हर संभव मदद की जाती है। सचिव अनुपम साहू ने बताया कि शिवपुरी शहर तीसरे नंबर पर आता है जहा किसानो की आत्महत्या सबसे अधिक यहां होती है पूरे विश्व में भारत नंबर वन पर आत्महत्या के मामले में आता है।  इस हेल्पलाइन नंबर के जरिए मानसिक एवं पात्र दिव्यांगों को हर संभव मदद की जाएगी। अनुपम साहू ने कहा कि समाज में लड़का और लड़की के बीच भेदभाव किया जाता है। जबकि हमें समाज में महिला पुरूष भेदभाव को खत्म करके एक महिला सुरक्षित समाज बनाना है तथा महिला व पुरूष को एक समान रखकर समाज में होने वाली हिंसा व अपराध के खिलाफ खड़े होकर खत्म करना है। इसी दौरान मौके पर कोलारस एसडीओपी संजय मिश्रा, थाना प्रभारी गब्बर सिंह गुर्जर, कदम जन विकास संस्था सचिव श्रीमती अनुपम साहू स्तागनी श्रीवास्तव आदि सहित शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top