थाना पोहरी पुलिस व्दारा त्वरित कार्यवाही कर फरियादिया के साथ बलात्कार करने बाले आरोपी को सूचना के 4 घंटे मे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया

0


 दिनाँक 09.12.25 को थाना पोहरी पर फरियादिया व्दारा रिपोर्ट की गई कि आरोपी धर्मेन्द्र पुत्र मुरारीलाल ओझा निवासी ग्राम झिरी व्दारा जबरदस्ती संबंध बनाकर लगातार बलात्कार किया है फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना पोहरी पर अपराध क्रमांक 357/25 धारा 64(1), 64(2) (m), 351(3) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।


पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी संजीव मुले एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पोहरी  आनंन्द राय के मार्गदर्शन में निरी नरेन्द्र कुशवाह थाना प्रभारी पोहरी के द्वारा टीम बनाकर त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी धर्मेन्द्र पुत्र मुरारीलाल ओझा निवासी ग्राम झिरी थाना पोहरी को 4 घण्टे के अंदर गिरफ्तार किया गया एवं आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया गया।

सराहनीय कार्यवाही : निरी नरेन्द्र कुशवाह, उनि दिनेश कोठारी, प्र.आर. 180 हृदेश पाराशर, आर. 1162 रामअवतार रावत, आर. 247 मुनेश धाकड़ की विशेष भूमिका रही।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top