एन. रघुरामन का कॉलम:सोशल मीडिया पर खूब धूम मचा रहे हैं ‘सिल्वर इन्फ्लुएंसर्स’ Breaking News Update

0

Government watch:

एन. रघुरामन का कॉलम:सोशल मीडिया पर खूब धूम मचा रहे हैं ‘सिल्वर इन्फ्लुएंसर्स’ Breaking News Update news image

एन. रघुरामन का कॉलम:सोशल मीडिया पर खूब धूम मचा रहे हैं ‘सिल्वर इन्फ्लुएंसर्स’ Breaking News Update

वह क्लीनर का काम कर चुकीं, फिर सीमस्ट्रेस यानी सिलाई करने वाली बनीं, फिर पोल्ट्री होलसेलर और उसके बाद वाइनमेकर बनीं।

मौजूदा पेशे के पहले वह ऑलिव ऑयल बनाती थीं।

लेकिन इतने काम करने के बावजूद वह आज भी मोबाइल चलाना नहीं जानतीं।

फिर भी उनके अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर 8 मिलियन फॉलोअर्स हैं और आज उनका जॉब है– ‘इन्फ्लुएंसर’।

पिछले हफ्ते इटली के मिलान में एक भव्य समारोह में उन्हें 2.6 मिलियन वोटों के साथ ‘टिकटॉकर ऑफ द ईयर–2025’ चुना गया।

ये हैं 84 साल की सिलवाना बिनी।

हैरानी की बात यह है कि वह खुद न रील बनाती हैं और न देखती हैं।

फिर भी सोशल मीडिया हीरो हैं।

लोग उनसे मिलते हैं तो कहते हैं कि ‘आप तो बिल्कुल वैसी ही हैं, जैसा टिकटॉक पर दिखती हैं।

’ और वह जवाब देती हैं, ‘मुझे और कैसे दिखना चाहिए?’ आप जानते हैं वह ऐसा क्यों कहती हैं? क्योंकि वह किसी से भी, कैमरे से भी– बहुत सहज होकर बात कर लेती हैं।

इसीलिए उनके 29 साल के पोते गैब्रिएले मार्टिनी रील बना कर पोस्ट करते हैं।

मार्टिनी को यह आइडिया तब आया, जब 2023 में वह अपनी फैमिली बेकरी को प्रमोट करने के तरीके ढूंढ रहे थे।

चूंकि वह विज्ञापन पर खर्च नहीं कर पा रहे थे तो उन्होंने ‘पनेटोने’ (एक इटैलियन ब्रेड) के साथ दादी की तस्वीर पोस्ट की और यह खूब बिकी।

इससे प्रोत्साहित होकर उन्होंने वीडियो बनाए, जो सोशल मीडिया पर छा गए।

जब वीडियो में दादी कहती हैं ‘यह कितना खूबसूरत है’ या ‘यह कह रहा है कि मुझे खा लो’ तो यह स्क्रिप्टेड नहीं लगता।

लगता है मानो कोई दादी अपने पोते-पोतियों को अच्छी चीजें खिलाने के लिए लुभा रही हो।

वह अपनी पसंदीदा पास्ता रेसिपी शेयर करती हैं और लोग तब उन्हें ज्यादा पसंद करते हैं जब वह कहती हैं कि ‘कुकिंग में किसी भी रेसिपी को सौ फीसदी फॉलो करना सबसे बड़ी गलती है।

जो उपलब्ध है, उसी से कुछ नया बनाना चाहिए।

’ वह अपने फॉलोअर्स को भी यही आजादी देती हैं कि किचन में जो है, उससे ही काम चलाएं।

उनके जैसे लोगों और नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘नोनास’ (इटली में नानियों के लिए संबोधन) से प्रेरित होकर ऐसे कई रेस्टोरेंट शुरू हुए हैं, जहां सभी शेफ इटैलियन ग्रैंड मदर्स हैं।

अब दूसरी शख्सियत से मिलिए।

81 साल की विव ट्रूरन कैमरा फोन्स आने के पहले से ही अपनी फोटो खींचने को लेकर बेहद सजग रहती हैं।

सिविल सर्विस और ब्रिटिश टेलीकॉम में करियर पूरा करने के बाद विव ने एंटीक का कारोबार किया और फिर अपना आखिरी करियर चुना–फैशन इन्फ्लुएंसर।

दुनिया भर में 20 से 65 वर्ष की उम्र के उनके पांच मिलियन फॉलोअर्स हैं।

अमेरिका में नॉर्थ कैरोलिना की 81 साल की शेरी ग्रॉसी इंस्टाग्राम पर अपने लगभग 1.30 लाख और टिकटॉक पर 30 हजार फॉलोअर्स को हमेशा प्रोत्साहन देने की कोशिश करती हैं।

यह बिजनेसवुमन और ग्रैंडमदर इससे खुश हैं कि सोशल मीडिया अब उनकी उम्र की महिलाओं को भी ब्यूटी इन्फ्लुएंसर के रूप में अपना रहा है।

वह उम्रदराज लोगों के लिए यह साबित करना चाहती हैं कि कोई भी उन्हें लेकर रूढ़िवादी सोच ना रखे।

वे कहती हैं कि ‘अगर मैं 80 की उम्र में यह कर सकती हूं, तो कोई भी कर सकता है।

’ यह सच है कि 80 अब नया 60, और 60 अब नया 40 है।

दुनिया भर में अलग-अलग उम्र के ऐसे लोग हैं, जो अपने ही जैसों को देखना चाहते हैं।

50 की उम्र के लोग 20 साल के मेकअप करते लोगों को नहीं देखना चाहते।

क्योंकि, जो उनके लिए काम का है, वो 80 की उम्र वालों के लिए कारगर नहीं।

ये ‘सिल्वर इन्फ्लुएंसर्स’ जान गई हैं कि ज्यादातर महिलाएं ऐसी महिला ही देखना चाहती हैं, जो उनका प्रतिनिधित्व करती हो।

ऐसी नहीं, जो आकर्षक बैकड्रॉप के आगे सजधज कर खड़ी हो।

वे ऐसे वीडियो चाहती हैं जो जिंदगी की असलियत दिखाते हों।

फंडा यह है कि अगर आपके सिर पर भी चांदी–से चमकीले बाल हैं तो बस जाइए और सोशल मीडिया पर धूम मचा दीजिए।

वहां आपके लिए पैसा कमाने की पूरी गुंजाइश है।

Related: Top Cricket Updates | Bollywood Highlights


Posted on 09 December 2025 | Visit सत्यालेख.com for more stories.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top