माधव चौक स्थित जूस की दुकान पर विवाद, दोनों पक्षों ने दी शिकायत

0


 शिवपुरी। शहर के माधव चौक स्थित एक जूस की दुकान पर रविवार दोपहर विवाद हो गया। घटना के बाद दोनों पक्षों ने कोतवाली पहुंचकर एक-दूसरे के खिलाफ गाली-गलौज, मारपीट और धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आवेदन लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।


वीर सावरकर कॉलोनी निवासी कपिल मिनोचा ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि वह माधव चौक स्थित अपनी जूस और फलों की दुकान पर काम कर रहे थे। इसी दौरान गांधी कॉलोनी निवासी सचिन चावला वहां पहुंचा और विवाद करने लगा। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आरोपी ने गाली-गलौज की, दुकान का सामान फेंका, मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।


वहीं दूसरे पक्ष से गांधी कॉलोनी निवासी सचिन चावला ने कोतवाली में दिए आवेदन में कहा है कि वह हनुमान चौराहा क्षेत्र में चाय पीने गया था। इसके बाद पास की दुकान पर पहुंचा, जहां बात बिगड़ने पर कपिल मिनोचा और उनके साथ मौजूद कर्मचारियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। सचिन ने भी गाली-गलौज और हमले के आरोप लगाए हैं।


घटना के बाद दोनों पक्षों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि शिकायतों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top