इसी तारतम्य में पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर जोन अरविंद कुमार सक्सेना एवं पुलिस उप महानिरीक्षक ग्वालियर रेंज अमित सांघी द्वारा सायबर अपराधों में कमी लाने हेतु जोन अंतर्गत म्यूल खाता (फर्जी बैंक खाता) धारकों के विरुद्ध कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देश जारी कर मोनिटरिंग की जा रही है। सायबर अपराधों में प्रभावी कार्यवाही एवं नियंत्रण हेतु पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ द्वारा जिले में सायबर जागरुकता हेतु लगातार प्रयास किये जा रहे हैं एवं अभियान चलाकर लोगों को सायबर अपराधों के बारे में जागरुक किया जा रहा है इसी के साथ पुलिस अधीक्षक जिला शिवपुरी के द्वारा सायबर अपराधों में तुरंत एवं प्रभावी कार्यवाही हेतु दिये गये दिशानिर्देशों के पालन में एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा के नेतृत्व में आज दिनांक 15.03.26 को मुखबिर सूचना पर से थाना पिछोर पुलिस द्वारा ग्राम कछौआ के जंगल में दबिश दी गई, जिसमें कुछ लोग खुद को पुलिस वाला बताकर लोगों को डरा धमका कर सायबर ठगी कर रहे थे। मौके पर पुलिस टीम ने पहुंचकर 03 लोगों को राउंड अप किया तथा 03 लोग मौके से फरार हो गये, जिस पर से आरोपीगण के विरुद्ध थाना पिछोर में अप क्र 117/26 धारा- 319(2),338, 308(6), 318(2),3(5) व सूचना प्रौद्योगिकी (संशोधन) अधिनियम 2000 की धारा 66 (C) व 66(D) का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, जिसमें कुल 06 आरोपी बनाये गये।
गिरफ्तार सुदा आरोपीगण 01. ठाकुरदास पुत्र जहार सिंह लोधी निवासी ग्राम पारेश्वर थाना पिछोर, 02. चंद्रशेखर पुत्र केशव सिंह लोधी निवासी ग्राम पारेश्वर थाना पिछोर, 03. भोला उर्फ भोलू पुत्र सबरजीत लोधी निवासी ग्राम छितीपुर थाना दिनारा
अन्य 03 आरोपीगण -
1. अचेन्द्र पुत्र बृजेश लोधी निवासी ग्राम छितीपुर थाना दिनारा,
2. दशरथ पुत्र राम सिहं लोधी निवासी ग्राम पारेश्वर थाना पिछोर,
3. नवल पुत्र सीताराम लोधी निवासी ग्राम गजौरा फाटा थाना पिछोर
मौके पर जप्त सुदा मसरूकाः-
01. एक सेन्ट्रो कार कीमती करीब 3.5 लाख रुपये, 03 ऐड्राइंड मोबाईल फोन करीब 60 हजार रुपये-कुल जप्त मसरूका कीमती 04 लाख 10 हजार रुपये।
आरोपीगण द्वारा पूछताछ में बताया कि उनके द्वारा अब तक सायबर ठगी के माध्यम से लगभग 01 करोड़ रुपये से अधिक कमाये गये, जो उन्होंने मकान, प्लॉट, वाहन, शादी समारोह तथा स्वयं के भोग विलास आदि में खर्च करना बताया, जिसके संबंध में विवेचना जारी है।


