पुलिस टीम ने महिला को 65 लीटर अवैध हाथ भट्टी कच्ची शराब के साथ पकड़ा

0


 शिवपुरी-पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देशानुसार अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पोहरी थाना प्रभारी निरीक्षक रवि चौहान सहित पुलिस टीम ने हाथ भट्टी की बनी 65 लीटर देशी कच्ची शराब जप्त कर एक महिला को गिरफ्तार किया है।

दिनांक 06 अप्रेल 2026 की शाम थाना पोहरी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि फॉरेस्ट रेंज के सामने तलैया के पास एक महिला अवैध कच्ची शराब की 01 कैन व 01 कट्टी लेकर विक्रय करने के इंतज़ार में बैठी हुई है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर महिला आरक्षक की मदद से आरोपिया को पकड़ लिया।आरोपिया के कब्जे से हाथ भट्टी की बनी 65 लीटर कच्ची शराब जब्त की गई जिसकी अनुमानित कीमत ₹ 6500 रुपये बताई गई है।महिला के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। आरोपिया को मंगलवार न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहा उसे जेल भेज दिया गया।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top