कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अर्पित वर्मा ने सभी रजिस्ट्रीकरण और सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिए हैं। बीएलओ द्वारा भी पुनरीक्षण कार्य के तहत ड्यूटी को गंभीरता से लेने निर्देश दिए हैं।
पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत आगामी 15 मई से 25 मई तक जिले के चिह्नित केंद्रों पर दावे और आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। इस दौरान पात्र नागरिक मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने, किसी भी प्रकार के संशोधन या अपात्र नामों को हटाने के लिए निर्धारित प्रारूप (फॉर्म) में आवेदन कर सकेंगे। आयोग के निर्देशानुसार यह प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रखी जाएगी ताकि समय-सीमा के भीतर एक सटीक और त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार की जा सके।
सभी नागरिकों से अपील की जाती है। यदि 18 वर्ष की आयु पूरी कर ली है तो अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाएं और यदि कोई संशोधन है तो निर्धारित प्रारूप में अपना फॉर्म प्रस्तुत करें जिससे एक शुद्ध मतदाता सूची तैयार हो सके।


