खाद मामले में मुख्य आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर कांग्रेस ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

0


 कोलारस । कोलारस में मां कैला देवी कोल्ड स्टोर परिसर में डीएपी खाद से भरे ट्रक की जब्ती के मामले में अब ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोलारस ने मुख्य आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर शनिवार को एसडीएम कोलारस को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में कांग्रेस ने आरोप लगाया कि मामले में केवल ट्रक चालक और हेल्पर के खिलाफ कार्रवाई कर खानापूर्ति की गई है, जबकि यह स्पष्ट नहीं किया गया कि खाद किसने मंगवाई और कोल्ड स्टोर तक कैसे पहुंची। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि ट्रक पकड़े जाने से पहले बड़ी मात्रा में खाद बाजार में खपाई जा चुकी थी, जिससे किसानों को नुकसान हो सकता है।

कांग्रेस ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर खाद मंगवाने वाले व्यक्ति और संबंधित जिम्मेदारों के नाम सार्वजनिक करने तथा मां कैला देवी कोल्ड स्टोर की भूमिका की भी जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है।

ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि सात दिनों के भीतर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो कांग्रेस पार्टी प्रदेश स्तर पर आंदोलन करेगी और एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस ने किसानों के हित में पूरे मामले की पारदर्शी जांच की मांग की है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top