इसी क्रम में 22 अक्टूबर 2026 से जारी खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत संतुलित उर्वरक प्रबंधन, प्राकृतिक खेती और उन्नत कृषि तकनीकों पर प्रकाश डाला गया। साथ ही दलहनी फसलों एवं गेंहू की बुवाई के लिए उपयोगी उन्नत यंत्रों जैसे हैप्पी सीडर, जीरो टिल मशीन, सुपर सीडर एवं स्मार्ट सीडर इत्यादि के उपयोग के बारे में भी कृषकों को समझाया गया।
संगोष्ठी के दौरान पिपरसमां के प्रगतिशील कृषक श्री अवधेश वर्मा ने उपस्थित किसानों और रावे छात्रों को अपने खेतों में अपनाई जा रही आधुनिक कृषि तकनीकों की व्यावहारिक जानकारी से अवगत कराया।
*नरवाई प्रबंधन पर हुई चर्चा*
आयोजित कृषि संगोष्ठी के दौरान कृषि अभियांत्रिकी विभाग की टीम द्वारा किसानों और रावे छात्रों को खेतों में नरवाई या पराली न जलाने तथा उसके उचित प्रबंधन की तकनीकों के बारे में जागरूक किया गया। सहायक कृषि यंत्री डॉ. भगवान सिंह नरवरिया द्वारा नरवाई मुक्त मध्यप्रदेश अभियान का शुभारंभ करते हुए इसकी विस्तृत जानकारी दी गई।
कृषि विज्ञान केंद्र, शिवपुरी के प्रमुख डॉ. पुनीत कुमार के मार्गदर्शन में संपन्न इस संगोष्ठी में डॉ. एम.के. भार्गव, डॉ. प्रशांत कुमार गुप्ता, डॉ. पुष्पेंद्र सिंह, डॉ. नीरज कुशवाहा एवं सतेंद्र गुप्ता ने सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम में 40 से अधिक किसानों और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और शासन की योजनाओं एवं वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों की जानकारी प्राप्त की।


