त्यौहार के अवसर पर मिलावटी खाद्य पदार्थ के विरुद्ध लगातार जांच अभियान जारी

0



कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार कोलारस में राजस्व और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम की कार्यवाही


शिवपुरी,  दीपावली पर्व के दौरान आमजन को शुद्ध एवं मिलावट से रहित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने तथा बाजारों में मिलावटी खाद्य पदार्थों के विक्रय पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट  अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार राजस्व और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा जिले में सघन जांच अभियान संचालित किया जा रहा है।


कलेक्टर  अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार आज कोलारस स्थित रतना स्वीट्स मिठाई प्रतिष्ठान का तहसीलदार  मनीषा मिश्रा और खाद्य सुरक्षा अधिकारी विष्णुदत्त शर्मा द्वारा निरीक्षण किया गया। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा दीपावली पर्व के लिए तैयार की जा रही मिठाइयों की गुणवत्ता का परीक्षण किया गया तथा विभिन्न मिठाइयों के नमूने जांच हेतु संग्रहित किए गए।


उल्लेखनीय है कि दीपावली पर्व के दौरान मिठाइयों एवं अन्य खाद्य पदार्थों की मांग में वृद्धि होती है। ऐसे में खाद्य पदार्थों की शुद्धता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग को नियमित रूप से प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करने एवं खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर उनकी जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं।


कलेक्टर  अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जिले में इस प्रकार की जांच कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। नियमों का उल्लंघन करके मिलावटी खाद्य पदार्थों का विक्रय करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
To Top