भारी बारिश से गिरी दीवार बाल बाल बचे लोग, नगर पालिका में सुनवाई ना होने के चलते पानी भरी पाटौर में रहने को मजबूर महिला

0

 


शिवपुरी शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले संजय कॉलोनी में भारी बारिश के चलते दीवार एकाएक भरभरा कर एकाएक गिर गई। गनीमत रही कि जिस समय दीवार गिरी उस समय कोई भी दीवार के आसपास मौजूद नहीं था। वरना कोई दुर्घटना हो सकती थी। 


शहर के संजय कॉलोनी में रहने वाली लक्ष्मी राठौर पत्नी मुरारीलाल राठौर ने जानकारी देती हुए बताया कि वह कच्चे मकान ने निवास करती है। और बीते रोज से शहर में भारी बारिश का दौर जारी है। भारी बारिश के दौर में उसकी पाटौर में पानी भरा हुआ है। एवं आज सुबह बारिश की वजह से उसकी दीवार एकाएक भरभरा कर गिर गई। उसने नगर पालिका में कई बार आवास योजना के लिए फॉर्म भरा था। पर नगर पालिका द्वारा उसकी कोई सुनवाई नहीं की गई। जिसके चलते आज वह पानी भरी पाटौर में रहने को मजबूर है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top