शहर के बीचों-बीच कांग्रेस पार्षद एमडी गुर्जर पर हमला

0


 शिवपुरी में एक बार फिर कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। शहर के बीचों-बीच कांग्रेस पार्षद एमडी गुर्जर पर हमला होने की खबर सामने आई है। हमलावरों ने न सिर्फ पार्षद को निशाना बनाया बल्कि उनकी गाड़ी में भी जमकर तोड़फोड़ की, जिससे वाहन का कांच टूट गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।


मामला शिवपुरी शहर के भारतीय विद्यालय के सामने का बताया जा रहा है, जहां कांग्रेस पार्षद एमडी गुर्जर पर अज्ञात लोगों द्वारा हमला किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना अचानक हुई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।


हमले के दौरान पार्षद की गाड़ी को भी नुकसान पहुंचाया गया और वाहन का कांच फोड़ दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही फिजिकल थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया।


पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फिलहाल हमले के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है, लेकिन पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।


शहर के एक जनप्रतिनिधि पर हुए इस हमले ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि पुलिस कब तक आरोपियों को पकड़कर पूरे मामले का खुलासा करती है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top