रक्षाबंधन पर मायके आई विवाहिता के साथ रेप:परिचित ने ही दिया वारदात को अंजाम

0


शिवुपरी । जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के ननौरा गांव में रक्षाबंधन पर अपने मायके आई एक विवाहिता के साथ उसके ससुराल के रहने वाले परिचित ने दुष्कर्म किया। पीड़िता ने पोहरी थाने में इसकी शिकायत की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया हैं।
जानकारी के मुताबिक पोहरी के नानौरा की रहने वाली महिला की शादी श्योपुर जिले के फरारा गांव में हुई थी। विवाहिता रक्षाबंधन का त्योहार मनाने अपने मायके नानौरा आई हुई थी। 17 अगस्त की शाम जब विवाहिता शौच के लिए गई थी। तभी उसके ससुराल फरारा गांव के रहने वाला मातादीन जाटव आया और उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता ने इसकी शिकायत 3 सिंतबर को पोहरी थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने इस मामले में पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top