बाइक से रपटे को पार कर रहे पति-पत्नि बहे, पति सलामत-पत्नि गायब

0

 




बैराड। शिवपुरी जिले के पोहरी अनुविभाग के बैराड़ के नारायणपुर में निवास करने वाले अशोक बघेल उम्र 35 साल अपनी पत्नि के साथ ग्वालियर बाइक से अपने साडू के यहां गर्मी के कार्यक्रम में गए थे। दोनों पति पत्नि ग्वालियर से लौट रहे थे। रात हो जाने और लगातार बारिश होने के कारण उन्होंने रास्ते में गोवर्धन थाना सीमा में आने वाले गुरिच्छा गांव में रुकने का प्लान बनाय ओर अपनी बाइक को गुरिच्छा वाले रास्ते पर मोड़ लिया।


बुधवार की रात पति-पत्नी बाइक से बूड़दा तिराहे के आगे रपटा पार कर रहे थे। रपटे पर पानी के तेज बहाव की वजह से पति-पत्नी बाइक सहित बह गए। अशोक तो किसी तरह तैरकर बाहर आ गया, लेकिन पत्नी पुष्पा बघेल सैलाब के साथ बह गई। उधर गुरावल में कच्चे घरों में रह रहे 16 परिवार के 64 लोगों को रात 10 बजे आंगनबाड़ी और पंचायत भवन में शिफ्ट किया गया।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top