थाना देहात पुलिस द्वारा 10.00 ग्राम स्मैक कीमती 02 लाख रुपये के साथ आरोपी नन्दू उर्फ लब्बू कुशवाह को किया गिरफ्तार

0

 


शिवपुरी । पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ द्वारा नशा स्मैक, चरस, गांजा व शराब माफिया को जड से उखाड फैंकने के लिये मुहीम चलायी जाकर कार्यवाही करने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देश दिये गये है जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मूले एवं नगर पुलिस अधीक्षक संजय चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी देहात निरीक्षक रत्नेश सिह यादव एवं उनकी टीम के द्वारा लगातार मुखबिर मामूर कर दबिस देकर कार्यवाही की जा रही है जिसमें दिनांक 12.01.2025 को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति जो गुलाबी रंग की शर्ट, सिलेटी रंग की जैकेट तथा खाकी जैसे रंग का पेन्ट पहने हुए हवाईपट्टी के पीछे की तरफ संदिग्ध अवस्था में मादक पदार्थ स्मैक विक्रय करने की फिराक में खडा है जिस पर थाना प्रभारी के निर्देशन में टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी नन्दू उर्फ लब्बू कुशवाह पुत्र प्रीतम कुशवाह उम्र 28 साल नि. अहीर मौहल्ला पुरानी शिवपुरी के कब्जे से अवैध रूप से रखे मादक पदार्थ 10.00 ग्राम स्मैक जिसकी कीमत करीबन 02 लाख रुपये को जप्त कर धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है एवं आरोपी के विरुद्ध अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। उक्त आरोपी पर पूर्व में भी अवैध जहरीली शराब रखने संबंधी अपराध पंजीबद्ध हैं।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top