नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया।

0

 


फरियादिया द्वारा दिनांक 17.07.26 को उपस्थित थाना आकर मौखिक रिपोर्ट किया कि दिनांक 15.07.26 के दोपहर करीबन 02 बजे मेरे सौतेले पिता रामलाल आदिवासी ने मुझे घर मे अकेला देख कर मुझे कमरे मे पकड़ लिया और मेरे साथ जबरन गलत काम (बलात्कार) किया। उक्त रिपोर्ट पर से अपराध क्रमांक 130/26 धारा 64(2) (f), 65(1),5(n), 6, 3,4 बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।


पुलिस अधीक्षक शिवपुरी यांगचेन डोलकर भूटिया जी के द्वारा बालक बालिकाओ के साथ घटित अपराधों में तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए गये हैं, जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  संजीव मुले एवं एस.डी.ओ.पी. पिछोर  प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी नरवर निरी विनय यादव के नेतृत्व में चौकी मगरोनी पुलिस द्वारा दिनांक 18.07.26 को टीम घठित कर नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले सौतेले पिता आरोपी राम लाल आदिवासी पुत्र बादाम आदिवासी उम्र 38 साल निवासी हरदौलपुरा मगरोनी को 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय मे पेश किया गया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
To Top