शिवपुरी के थाना बेराड़ क्षेत्र में रात्रि में 45 वर्षीय व्यक्ति ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन, डायल-112 एफ आर व्ही ने व्यक्ति को अस्पताल पहुँचाया

0


शिवपुरी । शिवपुरी के थाना बेराड़ क्षेत्र में वार्ड नंबर 03 में एक व्यक्ति ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया है, अस्पताल ले जाने के लिए पुलिस सहायता की आवश्यकता है।


 सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 04-01-2025 को रात्रि 09:18 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल बेराड़ थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। 


डायल-112 स्टाफ आरक्षक हुकम सिंह रावत पायलेट महेश शर्मा ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि 45 वर्षीय व्यक्ति ने अज्ञात कारणों से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। डायल 112 एफ आर व्ही द्वारा पीड़ित व्यक्ति को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेराड़ पहुँचाया गया।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top