पुलिस अधिकारी कर्मचारियों की कार्यकुशलता को बहतर करने एवं अनुशासन बनाए रखने के लिये परेड जरुरी, आज पुलिस परेड ग्राउंड शिवपुरी में जनरल परेड कराई गई

0

 


शिवपुरी । पुलिस महानिदेशक द्वारा सभी जिलों को मंगलवार, शुक्रवार को जनरल परेड कराने हेतु निर्देशित किया गया है जिसके पालन में आज मंगलवार दिनांक 07.01.2024 को शिवपुरी पुलिस द्वारा पुलिस परेड ग्राउण्ड मे परेड का आयोजन किया गया । परेड मे थानों एवं पुलिस लाइन से अधिकारी कर्मचारियों ने भाग लिया, परेड की सलामी अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी संजीव मुले द्वारा ली गई । अति. पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड का निरीक्षण किया, परेड मे अच्छा प्रदर्शन करने व अच्छी वेशभूषा धारण करने बाले पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को उचित पुरस्कार दिया गया ।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top