पिछोर पुलिस ने धारा 137 (2) बीएनएस के मामले मे मुस्कान ऑपरेशन के तहत सक्रियता से कार्यवाही करते हुए अपहृता को दस्तयाब किया

0

 


शिवपुरी । दिनांक 15.02.25 को थाना पिछोर  पर फरियादी निवासी ग्राम गुंदरिया थाना बसई ने रिपोर्ट किया कि मेरा लड़की दिनाँक 07.01.25 को टेकरी सरकार पिछोर दर्शन करने आई थी जो बिना बताये कही चली गयी है, जिसकी तलाश करने पर नहीं मिली, जिस पर से पुलिस ने अपराध क्रमांक 90/25 धारा 137(2) बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया।


प्रकरण में पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी संजीव मुले के निर्देशन एवं एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में मुस्कान ऑपरेशन के तहत पिछोर पुलिस व्दारा सक्रीयता से कार्यवाही करते हुए अपहृता की तलाश की गई एवं पुलिस व्दारा आज दिनाँक 27.02.25 को रेल्वे स्टेशन बसई से अपहृता को दस्तयाब किया गया।


उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र सिंह मावई, सउनि अरविन्द यादव, सउनि अरविन्द सगर, प्रआर 863 संतोष यादव, आर. 74 रवि कौरव, आर. 313 माँगीलाल गुर्जर, आर 957 देशराज गुर्जर की सराहनीय भूमिका रही।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top