चौकी भटनावर थाना पोहरी अन्तर्गत नाबालिग लड़की की आत्महत्या के प्रकरण में थाना पोहरी में नाबालिग को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध

0


शिवपुरी । दिनांक 26.02.2025 को चौकी भटनावर के ग्राम दुल्हारा में नाबालिग लड़की द्वारा आत्महत्या की जाने के प्रकरण में पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ द्वारा उक्त संवेदनशील प्रकरण पर त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए गए थे जो मृतिका के परिजनों द्वारा पोहरी स्थित किराए के घर में रहने वाले व पड़ोसी दो आरोपियान पर मृतिका को मृत्यु पूर्व परेशान करने, प्रताड़ित करने, आरोपियान की प्रताड़ना से तंग आकर मृतिका द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने संबंधी तथ्यों के आधार पर आज दिनांक 28.02.2025 को थाना पोहरी में अपराध क्रमांक 63/2025 धारा 107,3 (5) बीएनएस (नाबालिग बालिका को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण) के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया गया है। पूर्व में परिजनों द्वारा मृतिका को मृत्यु पूर्व परेशान किये जाने आदि के संबंध में कोई आवेदन /शिकायत चौकी भटनावर, थाना पोहरी में नहीं की गई थी। आरोपियान की तलाशी हेतु टीमें रवाना की गई हैं जो आरोपियान को शीघ्र गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही की जावेगी।

शिवपुरी से युसूफ खान की रिपोर्ट

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top