शिवपुरी में पुलिस की होली: होली के दूसरे दिन जवान और अधिकारियों ने जमकर उड़ाए रंग-गुलाल, एसपी भी शामिल हुए

0




शिवपुरी । होली के दूसरे दिन पुलिस की होली का अपना अलग ही अंदाज रहता है। परंपरा अनुसार होली के दूसरे दिन शनिवार को पुलिस परेड ग्राउंड में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। रंगो के इस उत्सव में एसपी एसपी अमन सिंह राठौड़ ने अपने अधीनस्थो के साथ जमकर होली खेली, इस कार्यक्रम में जिला कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी  भी शामिल हुए साथ भी जिले के मीडियाकर्मी भी पुलिस के रंगो में रंगे नजर आए। इस उत्सव में पारंपरिक और पौराणिक गीतों पर डांस करने से ये अधिकारी भी अपने कदम नहीं रोक पाए।


लगातार डयूटी देने वाले पुलिस कर्मियों ने अपने कप्तान के साथ होली खेली तो उनका जोश भी दुगुना हो गया। इस उत्सव मे कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी  और एसपी एसपी अमन सिंह राठौड़ रंगो में रंगे नजर आए। फिल्मी गाने व देश भक्ति की धुनो पर कोई भी अपने कदम नही रोक सका साथ में जिले पत्रकार भी ठुमके लगाते नजर आए। उत्सव में जिले के सभी अनुविभागों के एसडीओपी सभी थानों के टीआई सहित तमाम एसआई एसआई और आरक्षक एक साथ मस्ती करते नजर आ रहे थे। होली के रंगो में इस तरह रंगे की पहचान पाना मुश्किल हो रहा था।


एसपी एसपी अमन सिंह राठौड़ ने कि कहा कि होली पर लोग खुशी-खुशी त्योहार मना सकें, इसके लिए लगातार ड्यूटी करने वाले पुलिस कर्मी बधाई के पात्र हैं। ये रंगों का त्यौहार है। आज हमारी होली का दिन है। होली रंगों का ही नहीं आपसी मनमुटाव को धोने वाला त्यौहार है। साल भर ड्यूटी करके थक चुके पुलिस कर्मियों के उत्साह और उमंग को ये त्यौहार दुगना कर देता है।


युसूफ खान की रिपोर्ट

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top