रायश्री रोड पुलिया के पास अवैध कट्टे के साथ युवक गिरफ्तार

0

 


देहात पुलिस ने 315 बोर का देशी कट्टा और दो जिंदा राउंड किए बरामद, आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज


शिवपुरी। जिले में अवैध हथियारों और अन्य आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत देहात थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का देशी कट्टा और दो जिंदा राउंड बरामद किए हैं।


पुलिस के अनुसार 16 सितंबर 2026 को देहात थाना पुलिस को सक्रिय मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक रायश्री रोड पुलिया के पास अवैध हथियार लेकर मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर दबिश दी और संदिग्ध युवक को घेराबंदी कर पकड़ लिया।


पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी की पहचान पंजाब सिंह यादव पुत्र स्वर्गीय मित्तलाल यादव, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम देवरी, थाना चिलवानी, जिला श्योपुर के रूप में की। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 315 बोर का देशी कट्टा तथा दो जिंदा राउंड बरामद किए गए। बरामद हथियार और कारतूस की अनुमानित कीमत करीब 7 हजार रुपये बताई गई है।


आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज


हथियार बरामद होने के बाद पुलिस ने आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर लिया। देहात थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 334/2026, धारा 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के तहत माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।


वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई


यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.डी. प्रजापति एवं नगर पुलिस अधीक्षक सचिन कुमार धुर्वे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी देहात निरीक्षक विकास यादव और उनकी टीम द्वारा कार्रवाई को अंजाम दिया गया।


पुलिस द्वारा जिले में अवैध हथियार रखने और उनका इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार अवैध हथियारों की धरपकड़ का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
To Top