दिनारा पुलिस की अवैध हथियार के विरूद्ध कार्यवाही - आरोपी के कब्जे से एक 315 बोर का देशी कट्टा मय जिंदा राउण्ड जप्त कर आरोपी को किया गिरफ्तार

0


 पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले के मार्गदर्शन मे तथा एसडीओपी अनुभाग करैरा शिवनारायण मुकाती के निर्देशन मे जिले मे अवैध हथियारो के विरूद्द चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनांक 29.04.2025  को मुखबिर की सूचना पर से थाना दिनारा पुलिस द्वारा घटना स्थल सिद्धन के पास चंदावरा रोड दिनारा से आरोपी दिलीप पुत्र शंकर प्रजापति उम्र 29 साल निवासी चंदावरा रोड थाना दिनारा जिला शिवपुरी के कब्जे से एक 315 बोर का देशी कट्टा मय एक जिंदा राउण्ड को जप्त कर आरोपी दिलीप प्रजापति को गिरफ्तार किया गया । वापसी पर आरोपी के विरूद्ध थाना दिनारा पर अपराध क्रमांक 112/2025 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्द किये गया। 


         उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी दिनारा उनि अमित चतुर्वेदी, सउनि सोबरन सिंह सिसौदिया मय फोर्स, प्रआर0 सेवाराम पाण्डे, आर0 आशीष शर्मा, आर0 अरविंद मांझी, सैनिक विशाल शर्मा की सहानीय भूमिका रही ।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top