थाना कोलारस द्वारा आपहरण मामले मे कार्यवाही करते हुये नाबालिक बालक को 24 घण्टे के अंदर सुरक्षित दस्तयाव कर आरोपी अमरजीत सिंह सिक्ख को गिरफ्तार किया

0


 शिवपुरी जिले के थाना कोलारस में दिनांक 02.05.2025 को फरियादी  36 साल निवासी ग्राम सेसई सडक ने उपस्थित थाना आकर जुबानी रिपोर्ट किया कि मैं अपने लडके  व नौकर  के साथ अनाज की ट्रॉली लेकर नीरज बेयर हाउस निवोदा रोड पर बेचने के लिये गया था उसके बाद मैं खाना खाने व खाना लेने के लिये अपने घर आ गया था ट्रॉली पर मेरा लडका  व नौकर बद्री आदिवासी थे । दिनांक 02.05.2025 के समय सुबह करीब 08 बजे की बात है कि मेरे नौकर बद्री आदिवासी ने फोन लगाकर मुझे बताया कि रामपुर के अमरजीत सिंह और गुरजेंट सिंह मेरे लडके उम्र 17 साल को बल पूर्वक जान से मारने की नियत से मारपीट करते हुये ले गये है । जिसके संबंध मे फरियादी की रिपोर्ट पर से अपराध क्रमांक 154/25 धारा 140, 137(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था ।  

पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के द्वारा बालक को शीघ्र दस्तयावी एव आरोपी को शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु  निर्देश दिये गये । उक्त निर्देशों के पालन मे जिसके तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी विजय कुमार यादव अनुभाग कोलारस के मार्गदर्शन मे विवेचना के दौरान अविलम्ब कार्यवाही करते हुए अपहृत बालक की तलाश हेतु टीम बनाकर भेजी गई । मुखबिर तंत्र मजबूत कर बालक एवं आरोपी की तलाश की गई एवं आस पास पूछ ताछ कर मुखबिर की सूचना पर से  24 घण्टे मे अपहर्ता बालक   उम्र 17 साल निवासी ग्राम सेसई सडक को आरोपी घर ग्राम रामपुर के कब्जे से दस्तयाव किया गया मौके पर आरोपी अमरजीत पुत्र मुख्तयार सिंह सिक्ख उम्र 52 साल निवासी ग्राम रामपुर थाना कोलारस  24 घण्टे के अंदर गिरफ्तार कर आज दिनाक 03.05.25 को माननीय न्यायालय पेस कर जेल भेजा गया ।

उक्त कार्यवाही में निरी. रवि चौहान, उनि. सौरभ तोमर , उसउनि. गुनेश्रर पैकरा , प्रआर. डैनी सिह, प्रआर. नरेश दुबे प्रआऱ.मुकेश इन्दौरिया , प्रआर.विजय कटारे, आर.नाहर सिह, आर. योगेश मांझी, आर. राहुल परिहार , की विशेष भूमिका रही ।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top