थाना इंदार पुलिस द्वारा अपराध की नियत से घूम रहे आरोपी जुम्मन खान को एक 315 बोर का कट्टा मय एक जिन्दा राउण्ड के गिरफ्तार किया

0


 पुलिस अधीक्षक जिला शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ के द्वारा जिले मे अवैध मादक पदार्थ, जुआ सट्टा, अवैध हथियार, अवैध खनन परिवहन, अवैध शराब की धरपकड के तहत जीरो टोलरेंस अपनाने के निर्देश दिये गये उक्त निर्देश के पालन मे अतिरिक्ति पुलिस अधीक्षक संजीव मुले के निर्देशन एवं एसडीओपी अनुभाग कोलारस विजय कुमार यादव के मार्गदर्शन मे थाना इन्दार को दिनांक 23.05.2025 को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति इन्दार नयागाँव रोड पुलिया के पास मे अवैध कट्टा लिये कोई वारदात करने की नियत से बैठा है उक्त सूचना की तस्दीक हेतु हमराह फोर्स के मुखबिर के बताये स्थान पर पहुँचे तो एक व्यक्ति पुलिस को देख भागने लगा जिसे पकडा नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम जुम्मन पुत्र कोमल खान उम्र 36 साल निवासी कुटवारा थाना इन्दार का होना बताया तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से एक 315 बोर का कट्टा व एक जिन्दा राउण्ड मिले जिन्हे जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया पुलिस द्वारा प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया । 

उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी दिनेश सिंह नरवरिया, सउनि जयनारायण, प्रआर जितेन्द्र सिंह, आरक्षक दिलीप शाक्य, आरक्षक आलोक सिंह, आरक्षक आलोक मीणा की सराहनीय भूमिका रही ।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top