ग्राम पंचायत सिरसौद में 5 मई को होगा ग्राम न्यायालय का आयोजन

0

 


जिले में ग्राम पंचायत स्तर पर ग्राम न्यायालय की बैठक आयोजित की जाती हैं। यह ग्राम न्यायालय ग्राम पंचायत भवनों में लगाए जाएगें। इसी क्रम में 5 मई को ग्राम पंचायत सिरसौद में ग्राम न्यायालय का आयोजन किया जाएगा।

न्यायाधिकारी जनपद पंचायत शिवपुरी जितेन्द्र मेहर ने बताया है कि ग्राम न्यायालय के लिए तिथियां निर्धारित की गई है। जिसके तहत 5 मई को ग्राम पंचायत सिरसौद, 19 मई को ग्राम पंचायत सतनवाड़ा, 09 जून को ग्राम पंचायत सुरवाया तथा 27 जून को ग्राम पंचायत सुभाषपुरा में ग्राम न्यायालय की बैठक होगी।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
To Top