शिवपुरी पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ का शिवपुरी जिले में आकस्मिक भ्रमण

0


 जिले के कानून व्यवस्था को और अधिक चुस्त दुरुस्त करने के लिए अमन सिंह राठौड़ का आकस्मिक भ्रमण

जिले के कानून व्यवस्था और पुलिस प्रशासन को और अधिक चुस्त दुरूस्त करने के लिये पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ इन दिनों जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों का आकस्मिक भ्रमण कर रहे है। साथ ही क्षेत्र में पैदल घूम कर वहॉं की जनता से समस्यायें जानकर उनका समाधान भी कर है। इसी क्रम में कल दिनांक 30.05.25 को पुलिस अधीक्षक ने थाना सुरवाया का निरीक्षण किया। थाने पर अच्छा कार्य करने वाले आरक्षक 1064 राजेंद्र कुशवाह एवं सहायक उप निरीक्षक विवेक भट्ट को पुरूस्कृत किया गया । पुलिस कर्मचारियों को जनता के साथ सोहार्दपूर्ण व्यवहार रखने व उनकी समस्याओं को गंम्भीरता से सुनने के निर्देश दिये गये । साथ ही पुलिस कर्मचारियों की समस्याओं को जानकर उनका भी निदान किया गया। 


फिर थाना नरवर पहुंचकर थाना नरवर का आकस्मिक भ्रमण किया । तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक ने पूरे दल बल के साथ पैदल कस्बा भ्रमण किया तथा इस दौरान व्यापारियों व हाथ ठेले वालों से चर्चा की गई। फिर नव निर्मित पार्क का भ्रमण किया जहॉं युवाओं से चर्चा कर कैरियर संबंधी महत्वपूर्ण गाईडेन्स युवाओं को दिया। पार्क में मध्य प्रदेश सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करने वाले एक युवा को भी महत्वपूर्ण टिप्स दिए। पुलिस को पार्क की सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने तथा असमाजिक तत्वों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। पुलिस अधिकारियों द्वारा किया जाने वाला पैदल भ्रमण आम जन में विश्वास का संचार करता है। साथ ही धरातल की वास्तविकता से भी अवगत कराता है। पैदल भ्रमण में थाना प्रभारी नरवर विनय यादव, स्टेनो आशीष पटेरिया, तथा रक्षित निरीक्षक अनिल कवरेती भी उपस्थित रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top