युवक को बीच सड़क पर रोककर पीटा दी जान से मारने की धमकी, पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद पुलिस ने किया मामला दर्ज

0

 


कोलारस।  युवराज सिंह जादौन पुत्र प्रवल प्रताप सिंह जादौन उम्र 16 साल निवासी लाल कोटी के पास जगतपुर कोलारस  ने बताया कि 30 मई शुक्रवार को शाम करीबन 7.30 बजे की बात होगी मैं चांदसी डाक्टर के यहा पर ईलाज कराने के लिये जा रहा था तभी रास्तें में धर्मशाला रोड पर हनुमान मंदिर के पास पहुंचा तो नीलेश कुशवाह, आकाश कुशवाह मेरे आगे से अपने टैम्पो को रास्ते पर लापरवाही पूर्वक यू टर्न ले रहा था। मैने टैम्पो आगे पीछे देखकर चलाने की कहीं तो इसी बात पर से दोनो मुझसे गाली गलौच करने लगे। मैने गालिया देने से मना किया तो दोनो ने लात घूसों से मारपीट कर दी जिससे मेरी नाक में, सिर में पीछे व दाहिने गाल में मूंदी चोट आई है। मौके पर प्रधान जी और नवनीत शर्मा जिन्होने बीच बचाव कराया व घटना देखी है। जिसका सीसीटीवी फुटेज भी है। कोलारस पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top