जिला प्राधिकरण द्वारा किया गया विधिक साक्षरता शिविरों का आयोजन

0


 शिवपुरी/ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजेन्द्र प्रसाद सोनी के निर्देशन में रंजना चतुर्वेदी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षता में विधिक साक्षरता शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।शुक्रवार को ग्राम चिटोरीकलॉ  में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें उपस्थित लोगों को नालसा गरीबी उन्मूलन योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विधिक सेवा योजना, निशुल्क विधिक सहायता आदि के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। एवं ग्राम चिटौरा में भी विधिक साक्षरता सिविल लगाया गया जिसमें  उपस्थित ग्रामीणजनों को नालसा तस्करी और वाणिज्यिक यौन शोषण पीड़ितों के लिए विधिक सेवा योजना, जिला विधिक परामर्श केन्द्र आदि के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top