थाना पिछोर पुलिस नें 2000-2000 हजार रूपये के ईनामी आरोपीओं को गिरफ्तार किया

0


 दिनांक 15.05.25 को मुखबिर सूचना पर थाना प्रभारी पिछोर टीम द्वारा मुखबिर सूचना पर कमलेश्वर मंदिर के पास पिछोर दिनारा रोड पर से एक बोलेरो पिकअप जिसका नम्बर UP93AT5113 एवं एक मोटर साईकिल काले रंग की प्लसर जिसका नम्बर MP33ZH3666 को मय बोल्ट कैन की 46 पैटी व देशी प्लेन शराब की 9 पैटियां के साथ आरोपीगण इन्द्रपाल सिंह पुत्र बाजूराम लोधी उम्र 40 साल निवासी बदरखा मोटा थाना पिछोर, हेमन्त पुत्र पल्टुआ आदिवासी उम्र 19 साल निवासी ग्राम देवगढ़ थाना पिछोर, रामरतन पुत्र गोविन्द दास आदिवासी उम्र 32 साल निवासी ग्राम देवगढ़ थाना पिछोर को गिरफ्तार किया गया था। जिस पर से थाना पिछोर पर अप क्रमांक 282/25 धारा 34(2) आबकार एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया था। गिरफ्तार सुदा आरोपीगण को न्यायालय पेश किया गया था। गिरफ्तार सुदा आरोपीगण ने पूछताछ में राजीव लोधी व बबलू लोधी की भी अपराध में संलिप्तता एवं बराबर की हिस्सेदारी होना बताया था। उनकी गिरफ्तारी पर  पुलिस अधीक्षक  द्वारा 2000-2000 हजार रूपये के ईनाम कि घोषणा की गई थी।


 पुलिस अधीक्षक  शिवपुरी  अमन सिंह राठौड़ एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  शिवपुरी  संजीव मुले के निर्देशन में एवं एसडीओपी पिछोर  प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में आज दिनांक 20/06/25 को फरार आरोपीगण 1. राजीव पुत्र फूल सिंह लोधी उम्र 24 साल निवासी ग्राम पनिहारी पंचायत देवगढ थाना पिछोर 2- बबलू पुत्र कल्याण लोधी उम्र 28 साल निवासी ग्राम मोटा बदरखा थाना पिछोर को गिरफ्तार किया जाकर जे आर पर माननीय न्यायालय पेश किया गया ।


भूमिका - थाना प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र सिंह मावई, उनि संजय लोधी, सउनि जितेन्द्र यादव, सउनि कमल सिंह बंजारा, प्र आर संतोष यादव, आर देशराज गुर्जर, आर अरुण मेवाफरोश, आर धर्मेन्द्र लोधी, आर माधव शंकर की सराहनीय भूमिका रही।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top