जैन टेलीकॉम की दुकान में चोरी, चोर गल्लों से एक लाख से ज्यादा नगदी ले उड़े

0

 


 शिवपुरी शहर के गुरुद्वारा चौक स्थित जैन टेलीकॉम की दुकान में बीती रात चोरी की वारदात हो गई। चोरों ने         दुकान के तीन गल्लों में रखी करीब डेढ़ लाख रुपए की नगदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी मंगलवार सुबह तब लगी, जब दुकान संचालक मनोज जैन दुकान पहुंचे।


मनोज जैन ने बताया कि वे ऑनलाइन सर्विस व कियोस्क सेंटर का संचालन करते हैं। सोमवार को जल्दबाजी में वे दुकान के गल्ले में एक लाख रुपए से ज्यादा की नगदी छोड़ गए थे। अन्य दो गल्लों में भी लगभग 30 से 35 हजार रुपए रखे थे। सुबह दुकान खोलते ही भीतर का दृश्य देख वे दंग रह गए सारा सामान बिखरा पड़ा था और गल्ले खाली थे।


जांच में सामने आया कि चोर दुकान की दूसरी मंजिल पर स्थित खिड़की तोड़कर भीतर दाखिल हुए थे। खास बात यह रही कि दुकान में सीसीटीवी कैमरे लगे होने के बावजूद घटना रिकॉर्ड नहीं हो सकी, क्योंकि संचालक ने शॉर्टसर्किट की आशंका के चलते रात में कैमरे बंद कर दिए थे।


फिलहाल कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top