शिवपुरी, 11 के. व्ही जवाहर कॉलोनी फीडर एवं 11 के.व्ही इमामबाड़ा फीडर पर मेंटीनेंस का कार्य किये जाने के कारण 12 मई को उक्त फीडर से जुड़े समस्त क्षेत्रों में का विद्युत प्रदाय बन्द रहेगा।
उक्त 11 के. व्ही जवाहर कॉलोनी फीडर एवं 11 के.व्ही इमामबाड़ा फीडर के बंद रहने से प्रातः 6 से प्रातः 11 बजे तक जाधव सागर रोड, स्टेडियम के रोड़, हवाई पटटी महल सराय, जवाहर कॉलोनी, अम्बेडकर कॉलोनी, पीएसक्यू लाईन , यादव मोहल्ला, बड़ा बाजार, महल सराय, हरिजन बस्ती, शीतौले की कोठी, इमामबाड़ा, जवाहर कॉलोनी इत्यादि क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।
इसी प्रकार 33/11 के.व्ही.बालाजी धाम उपकेन्द्र अंतर्गत आने वाले 11 के.व्ही. कत्थामिल फीडर पर मेंटीनेंस का कार्य किये जाने के कारण 12 मई को उक्त फीडर से जुड़े समस्त क्षेत्र का विद्युत प्रदाय बन्द रहेगा।
उक्त 11 के. व्ही कत्थामिल फीडर के बंद रहने से प्रातः 7 से दोपहर 12 बजे तक ठकुरपुरा, नोहरी-बछौरा, तुलसी कॉलोनी, कत्थामिल के आस-पास के क्षेत्र प्रभावित रहेंगे


