शासकीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए संपत्ति का आधार कार्ड से लिंक होना जरूरी

0


 मकान,जमीन ,प्लाट सभी को आधार कार्ड से लिंक हो

कोलारस // अब सभी भूमि स्वामियों को अपनी जमीन,मकान,प्लॉट आधार कार्ड से लिंक कराना आवश्यक हो गया है इस बाबत समय समय पर जिला कलेक्टर भी निर्देश दे रहे है। जागरूकता के अभाव में कई किसान इस प्रक्रिया को लेकर उदासीन है किंतु उन्हें इस बात की जानकारी नहीं कि यदि कोई भी किसान जिसकी जमीन आधार कार्ड से लिंक नहीं है तो उसे किसान सम्मान निधि से वंचित रहना पड़ेगा,बैंकों से बनने वाले किसान क्रेडिट कार्ड में सहित जमीन से सम्बंधित मिलने वाले सभी लाभों के लिए उक्त लिंक करना जरूरी है।

कोलारस एसडीएम अनूप श्रीवास्तव भी सम्बन्धित अमले को लगातार केवाईसी कराने के लिए सभी पटवारियों को निर्देश दे रहे है साथ ही उचित मूल्य की दुकानों पर भी उपभोक्ताओं की केवाईसी कराने के निर्देश विक्रेताओं को जारी कर रहे है । उक्त केवाईसी के लिए सभी किसान सीएसी सेंटर,किसी भी कंप्यूटर की दुकान,और ग्राम पंचायत में नोडल अधिकारी से संपर्क कर सकते है। आगामी समय में जमीन संबंधित किसी भी योजना का लाभ लेने के लिए आधार कार्ड से जमीन के दस्तावेज लिंक होना आवश्यक है।

साइड धीमी चलने से नहीं मिल पा रही ओटीपी, पटवारी परेशान

/जमीन के दस्तावेज आधार कार्ड से लिंक करने में पटवारियों और सम्बन्धित अमले को सबसे बड़ी परेशानी कोलारस में यह आ रही है कि उक्त साइड धीमी चल रही है और ओटीपी भी विलंब से प्राप्त हो रही है जिसके चलते लिंक करने का उक्त अभियान तेजी से नहीं चल पा रहा है बड़े अधिकारियों के निर्देश पर अधीनस्थ अमला रात दिन किसानों की तलाश कर रहा है किसी का आधार कार्ड गलत है तो किसी का खसरा से नाम नहीं मिल रहा । इस तरह कई तरह की परेशानियों का सामना पटवारियों को करना पड़ रहा है

इनका कहना है

सभी भूमि स्वामी अपनी जमीन और अन्य संपत्ति को आधार कार्ड से लिंक करा ले ताकि आगमी समय में उन्हें जमीन सम्बन्धी शासन की योजनाओं का लाभ मिल सके।

सचिन भार्गव। तहसीलदार कोलारस।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top