खुले में नंगे तार की वजह से दो भैंसों को लगा करंट मौके पर हुई मौत, मां बेटे और बहनोई को लगा करंट गनीमत रही बड़ा हादसा होने से टला

0

 


कोलारस। कोलारस के ग्राम पंचायत मकरारा के ग्राम कुदोनिया में नरेश कुशवाह पुत्र लाल कुशवाहा उम्र 27 वर्ष ने बताया कि सोमवार के दोपहर करीबन 2:00 बजे हमारी दो दुधारू भैंस प्रतिदिन की तरह हमारे घर पर लौट कर आ रही थी इसी दौरान रास्ते में नंगे तार जाली के ऊपर डले हुए थे जिसके कारण भैंसों को करंट लग गया है जिसके कारण दोनों भैंसों की  मौके पर ही मौत हो गई है। भैंसों को करंट लगने का कारण पास ही के बृजमोहन शर्मा द्वारा डीपी से डायरेक्ट नंगे तार होने के कारण जाली पर रखें डायरेक्ट लाइट की कनेक्शन नंगे तार करंट की वजह से दोनों भैंस मर गई हैं जिसके कारण नरेश कुशवाह को डेढ़ लाख रुपए का नुकसान हुआ है नरेश कुशवाह की मां नव्वो बाई को सबसे पहले करंट लगा जिसे बचाने के लिए उनके पुत्र ने एक हाथ से तार को खींचकर एवं एक हाथ से धक्का मार कर अपनी माता को बचाया। इसी दौरान वहां पर मौजूद उनके बहनोई जोकि रिश्तेदारी में आए हुए थे अमर सिंह कुशवाह को भी करंट का झटका लगा है नरेश कुशवाह का कहना है कि अगर हम सजग नहीं रहते तो हमारे यहां पांच भैंसे  और तीनों व्यक्ति आज मर जाते

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top