अनुशासन और मेहनत से जीवन के हर पड़ाव पर सफल हो सकते हैं : एसपी शिवपुरी

0

 


यह बात पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ ने पिछोर में छत्रसाल कॉलेज में आयोजित सृजन कार्यक्रम के समापन पर कही, सामुदायिक पुलिसिंग एवं बेटियों के सशक्तिकरण के लिए ग्राम गजोरा में पिछले 18 दिनों से कदम जन विकास संस्था द्वारा सृजन कार्यक्रम चलाया जा रहा था जिसका समापन आज छत्रसाल कॉलेज पिछोर में संपन्न हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में शिवपुरी जिले के पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ मौजूद रहे, राठौर ने अपने उद्बोधन में लगातार बच्चों से चर्चा की उन्हें जीवन में सफल होने के मंत्र सिखाएं एवं सभी बच्चों को शिक्षा स्वास्थ्य एवं अनुशासन का महत्व समझाया!

कार्यक्रम में 18 दिवसीय जो भी गतिविधि हुई उनके बारे में एवं संस्था के उद्देश्य के बारे में संस्था की सचिव श्वेतागिनी श्रीवास्तव द्वारा बताया गया कि पुलिस मुख्यालय द्वारा संस्था के माध्यम से यह कार्यक्रम संपन्न हुआ,बच्चों ने इसमें बढ़ चढ़कर भाग लिया,मंच संचालन अनुपम साहू द्वारा किया गया एवं बच्चों की प्रतिभा प्रदर्शन का संचालन भानु द्वारा किया गया, कार्यक्रम में पिछोर के एसडीओपी प्रशांत शर्मा थाना प्रभारी जितेंद्र मावई उपस्थित रहे, प्रशांत शर्मा ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए संस्था को धन्यवाद दिया।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top