गणेश चतुर्थी के चलते फिजिकल रोड की यातायात एवं मार्ग व्यवस्था में किया परिवर्तन

0

 


गणेश चतुर्थी पर्व को देखते हुए फिजिकल रोड पर 26 और 27 अगस्त 2025 को यातायात एवं मार्ग व्यवस्था इस प्रकार रहेगी।

1. धर्मवीर घाटी से परशुराम तिराहे तक दोपहिया वाहन को छोड़कर शेष सभी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

2. गणेश प्रतिमा लेने आने वाले श्रद्धालु अपने वाहनों को दो बत्ती से फिजिकल कॉलेज रोड होते हुए परशुराम तिराहा पहुंचेंगे।

3. श्रद्धालु परशुराम तिराहे से अपने वाहनों पर गणेश प्रतिमा ले जाकर धर्मवीर घाटी पुराना बस स्टैंड की तरफ निकलेंगे।

4. परशुराम तिराहे से डीजे फिजिकल रोड पर पूर्णतया प्रतिबंधित रहेंगे।

5. करौंदी सम्पबेल एवं दो बत्ती से भारी वाहन पूर्णतया प्रतिबंधित रहेंगे।

6. यह व्यवस्था 26 और 27 अगस्त को सुबह 7:00 से रात्रि 10:00 बजे तक रहेगी।

7. आदेशों का पालन नहीं करने पर संबंधित वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा सकेगी।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top